May 16, 2026

नालागढ़ क्षेत्र के 06 ज़िला परिषद वार्डों के लिए 23 उम्मीदवार मैदान मेंचुनाव चिन्ह आवंटित

सोलन ज़िला के नालागढ़ क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद के 06 वार्डों के लिए कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया ने दी।
नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-12 खेड़ा, वार्ड नम्बर-13 रडियाली, वार्ड नम्बर-15 लग तथा वार्ड नम्बर-16 बवासनी से कोई नामांकन वापिस नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-14 दभोटा से जसविन्द्र कौर, निवासी गांव माजरी, डाकघर दभोटा, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन ने नामांकन वापिस लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-17 बगलेहड़ से अजायब सिंह राणा, निवासी गांव व डाकघर जोघों, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन तथा चरणजीत सिंह, ग्राम बैहली, डा. खिल्लियां, तहसील नालागढ़ जिला सोलन ने नामांकन वापिस लिया है।
नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-12 खेड़ा से परविन्द्र कौर, निवासी गांव टाहलीवाला, डाकघर मानपुरा, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा मोहिनी देवी, निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-13 रडियाली से इन्दु ठाकुर, निवासी गांव चुहूवाल, नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, निशा देवी, निवासी गांव व डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, सुरजीतो देवी, गांव चुहूवाल, डाकघर नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, हरप्रीत कौर, निवासी गांव निक्कुवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह तथा हीर देई, निवासी गांव सल्लेवाल, नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-14 दभोटा से गुरप्रीत कौर, निवासी गांव पलासड़ा दित्तू, डाकघर नंगल, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, सुमन देवी, निवासी गांव सोबन माजरा, डाकघर पंजैहरा, नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह तथा सुशीला देवी, निवासी गांव सौड़ी गुज्जरां, डाकघर पंजैहरा, नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-15 लग से आशा देवी, निवासी गांव पंदल, डाकघर बधोखरी, तहसील रामशहर, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, नेमचंद, निवासी गांव व डाकघर भियुंखरी, रामशहर, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, बाबु राम पंवार, निवासी गांव बैहन्दी, तहसील रामशहर, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, मस्त राम पंवार, निवासी गांव बैहन्दी, तहसील रामशहर, ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह तथा सतीश कुमार, निवासी गांव कामल, डाकघर दिग्गल, तहसील रामशहर, ज़िला सोलन को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-16 बवासनी से अनिता देवी, निवासी गांव जाबल, डाकघर धर्माणा, तहसील रामशहर, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, आरती रनोट निवासी गांव जागली, डाकघर पोले दा खाला, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, सुमन कुमारी, निवासी गांव डोल (रेतड़), डाकघर रतवाड़ी, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह तथा सोमा देवी, निवासी बहालम, डाकघर लूनस, तहसील रामशहर, ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-17 बगलेहड़ से अजमेर सिंह, निवासी गांव ऊंटपुर, डाकघर कुंडलू, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, उदय प्रताप सिंह राणा, निवासी गांव व डाकघर जोघों, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, जतिन्द्र सिंह, निवासी गांव बैहली, डाकघर खिल्लियां, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह तथा योगेश्वर सिंह, निवासी गांव जगतपुर, डाकघर जोघों, तहसील नालागढ़ ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *