अमेरिका ने मार गिराया आईएसआईएस का नंबर-2 लीडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी
ट्रंप बोले- मेरे निर्देश पर अमेरिकी सेना ने चलाया
न्यूयॉर्क, अमेरिका ने ग्लोबल टेररिज्म के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के माध्यम से इस ऑपरेशन के बारे में बताया। ट्रंप ने कहा कि उनके आदेश पर अमेरिकी फौज और नाइजीरिया की सेना ने जॉइंट ऑपरेशन में बेहद कठिन मिशन को अंजाम दिया।
ट्रंप के मुताबिक, अबू-बिलाल अल-मिनुकी आईएसआईएस का ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था और वह अफ्रीका में पनाह लेकर टेरर एक्टिविटीज को ऑपरेट कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास आतंकी अल-मिनुकी के ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी थी, जिसके चलते ही इस ऑपरेशन को कामयाबी से अंजाम दिया गया।
जानकारी के मताबिक, इस ऑपरेशन की लंबे वक्त से तैयारी की जा रही थी और इसमें अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों, स्पेशल फोर्सेज और नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने साथ मिलकर काम किया। माना जा रहा है कि ये एक्शन आईएसआईएस के आतंकियों के लिए बड़ी चोट है।
बता दें कि बीते कुछ वर्षों में अफ्रीका के अलग-अलग इलाकों में आईएसआईएस और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों की एक्टिविटीज बढ़ी हैं। ऐसे में अफ्रीकी देशों और अमेरिका के बीच एंटी टेररिज्म कोऑपरेशन लगातार बढ़ा है।
