व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध पंजाब सरकार: सुखपाल सिंह
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, ट्रेडर कमीशन की श्री आनंदपुर साहिब के व्यापारियों के साथ सुखपाल सिंह एस.डी.एम. श्री आनंदपुर साहिब की अगुवाई में बैठक हुई।
इस बैठक में सुखपाल सिंह एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को निचले स्तर पर ही तुरंत हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।
इस बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिस पर एसडीएम सुखपाल सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे श्री आनंदपुर साहिब के बाजारों में आ रही समस्याओं का समाधान करें।
ट्रेडर कमीशन के चेयरमैन गुरप्रीत अरोड़ा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस मौके पर चेयरमैन दारा सिंह रूपनगर, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा प्रधान व्यापार मंडल, जपनजोत शैफी, मनिंदरपाल मनी, प्रिंस, नवीन छाबड़ा, संतोष सहगल, राजू अरोड़ा, तजिंदर सिंह चन्न आदि मौजूद थे।
