May 2, 2026

नगर परिषद जोगिंदर नगर में अंतिम दिन नौ लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

4 मई को होगी नामांकन पत्रों की जांच जबकि 6 मई को वापस लिए जा सकेंगे नाम
जोगिंदर नगर, नगर परिषद जोगिंदर नगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन आज नौ लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किया इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आज नामांकन के तीसरे दिन नौ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिनमें वार्ड नंबर 1 से ममता कपूर व प्यार चंद , वार्ड नंबर 2 से प्रेरणा ज्योति,वार्ड नंबर 3 कमला देवी, वार्ड नंबर 4 से अजय, वार्ड नंबर 5 शिवाली ठाकुर, वार्ड नंबर 6 से गुरध्यान व राजीव कुमार तथा वार्ड नंबर 7 रीना देवी ने नामांकन दाखिल किया ।

जोगिंदर नगर नगर परिषद में कुल 18 नामांकन हुए दाखिल
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि तीन दिनों में जोगिंदर नगर परिषद में कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिनमें वार्ड नंबर 1 व 2 से तीन – तीन, वार्ड नंबर 3,4,5 व 6 से दो – दो, जबकि वार्ड नंबर 7 से चार नामांकन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को उसी दिन चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आबंटित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *