April 14, 2026

पशु पालन विभाग में मल्टी टास्क वर्कर्स चयन हेतु शारीरिक परीक्षा 17 से 23 अप्रैल तक

धर्मशाला,: वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मशाला डाॅ. राजीव शर्मा ने जानकारी दी है कि उपमंडल धर्मशाला एवं शाहपुर में पशु पालन विभाग द्वारा पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु-मित्र) के चयन हेतु पशु चिकित्सालय चड़ी एवं पशु औषधालय सिहवां के रिक्त स्थानों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को रैत के चंबी मैदान में एवं उपमंडल धर्मशाला के दाड़ी, चैतडू, योल, शीला पासू, कस्बा नरवाणा एवं जदरांगल के रिक्त स्थानों की भर्ती के लिए 21 से 23 अप्रैल को साई खेल मैदान, स्पोर्टज काॅम्प्लेक्स, धर्मशाला में शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
डाॅ. राजीव शर्मा ने दी कि चड़ी व सिहवां के रिक्त स्थानों हेतु शारीरिक परीक्षा 17 अप्रैल को चंबी मैदान में प्रातः 9 बजे से शुरू की जायेगी। इसी प्रकार चैतडू व शीला पासू के रिक्त स्थानों के लिए 21 अप्रैल को, दाड़ी व योल के रिक्त स्थानों के लिए 22 अप्रैल को तथा कस्बा नरवाणा एवं जदरांगल के रिक्त स्थानों के लिए 23 अप्रैल साई खेल मैदान, स्पोर्टज काॅम्प्लेक्स, धर्मशाला में े शारीरिक परीक्षा का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *