February 15, 2026

अपने आधार कार्ड, बैंक खाते और मोबाइल नंबर दें द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक और वीर नारियां

हमीरपुर । सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों या वीर नारियों को हर माह सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह सहायता राशि पाने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक और वीर नारियां अपने आधार कार्ड और बैंक अकाउंट पासबुक के पहले पेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और अपना मोबाइल नंबर, जिसमें व्हाट्सऐप चलता हो, को 25 फरवरी तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करवाएं या डाक के माध्यम से भेज दें, ताकि भविष्य में उन्हें सहायता राशि मिलने में देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *