मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर टनल के मुहाने पर लैंडस्लाइड
शिमला, मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट से पहले आने वाली टनल के मुहाने पर सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे यातायात बंद हो गया। टनल के अंदर भी वाहन फंस गए हैं। वहीं, मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट से पहले आने वाली टनल के मुहाने पर सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे यातायात बंद हो गया। टनल के अंदर भी वाहन फंस गए हैं।
हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट से पहले आने वाली टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। टनल के अंदर भी वाहन फंस गए हैं। हिमाचल में 20 जून के बाद से बारिश से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है।
बारिश के बाद रोकी चार धाम यात्रा फिर से शुरू
भारी बारिश के बाद चार धाम यात्रा पर 24 घंटे के लिए लगी रोक हटा दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने सोमवार को बताया कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
