February 18, 2026

बल्ह में शिक्षा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता: इंद्र सिंह गांधी

सुंदरनगर, अजय सूर्या : बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शनिवार दोपहर को जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और यह क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा।

विधायक गांधी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यार्थियों को स्कूल वर्दियाँ वितरित कीं। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक भी उपस्थित रहे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के हर विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *