February 18, 2026

एचआरटीसी बसों को पंजाब में मिलेगी सुरक्षा: सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: हिमाचल परिवहन निगम की बसों पर हमले की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सदन में कहा कि पंजाब सरकार ने हिमाचल की बसों और यात्रियों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। इस मुद्दे पर उनकी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात हुई, जिसमें मान ने सुरक्षित माहौल मुहैया कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के बीच सदियों से भाईचारा रहा है और इसे कोई ताकत प्रभावित नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी धार्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं, लेकिन माहौल खराब करने की कोशिश अनुचित है। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के डीजीपी स्तर पर भी बातचीत होगी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में खरड़ में एचआरटीसी बस पर हुए हमले के बाद हिमाचल की ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने नाराजगी जताई थी और चेतावनी दी थी कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो बसों का संचालन पंजाब में बंद किया जा सकता है। अब मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि हालात जल्द सामान्य होंगे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *