राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में पुस्तक मेले का आयोजन
सोलन, कमल जीत: राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का किताबें पढ़ने में रुचि को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रिचा शर्मा धर्मपत्नी मनमोहन शर्मा डिप्टी कमिश्नर सोलन रही। उन्होंने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किताबों का ज्ञान ही हमें जीवन में आगे बढ़ाता है और जीवन में हम उन्नति करते हैं। अगर आज का युवा अच्छी किताबें पढेगा तो वह नशे से दूर रहेगा और विकसित भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और माइंडस्पार्क कंप्यूटर लैब को भी देखा। इस कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों ने पिछले सत्र में सबसे ज्यादा पुस्तकालय की पुस्तकों का अध्ययन किया उन बच्चों को भी शब्दकोश देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रांगण में टिकोना पौधे का वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समिति ,ग्राम पंचायत के सदस्य और इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने मुख्य अतिथि व सभी आए हुए अतिथियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
