स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से विश्व मौखिक दिवस गतिविधि का आयोजन
सोलन, कमल जीत: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से विश्व मौखिक दिवस गतिविधि का आयोजन एमआरडीएवी स्कूल सोलन में किया गया ,जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शालिनी पुरी ने की। इस अवसर पर डॉक्टर शालिनी पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने शरीर के विभिन्न अंगों का अच्छे से ध्यान रखते हैं वैसे ही हमें अपने मुंह यानी दांतों, मसूड़े एवं जीभ का भी अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करें, रात को सोने से पहले व सुबह खाने के बाद हमेशा सीधे व नरम व छोटे छोटे सर वाला टूथब्रश का प्रयोग करें। हमेशा सफेद वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और रंगीन टूथपेस्ट का इस्तेमाल कम से कम करें। बड़ों को ब्रश करते समय टूथपेस्ट की मात्रा मटर के दाने के बराबर लें और छोटे बच्चे ब्रश करते समय एक चावल के दाने के बराबर पेस्ट का इस्तेमाल करें। मंजन का इस्तेमाल न करें अपने मुंह के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए धूम्रपान, गुटका, तंबाकू, चॉकलेट, चिप्स एवं चिपचिपे पदार्थ का उपयोग कम से कम करें। कुछ भी खाने के बाद कुर्ला जरूर करें। स्नेक्स में फल मेवा काजू बादाम इत्यादि का प्रयोग करें और जूस की जगह फल खाने को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से आई बीसीजी कोऑर्डिनेटर राधा चौहान भी उपस्थित रही।इस अवसर पर श्री डीएवी की प्रिंसिपल मासूम सिंघा भी उपस्थित रही।
