February 18, 2026

व्यापार मंडल के शीघ्र चुनाव करवाने को लेकर सोलन के व्यापारियों ने उपायुक्त से मुलाक़ात की

कमल जीत, सोलन: सोलन व्यापार मंडल में शीघ्र चुनावों करवाने को लेकर सोलन के व्यापारियों ने उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि व्यपारियों के हितों की रक्षा के लिए सोलन में व्यापार संगठन का होना बेहद आवश्यक है। वह चाहते है कि सरकार तक व्यपारियों की मांगें पहुंचाने के लिए एक सक्रिय व्यापार मंडल शहर में होना चाहिए जिसका चुनाव प्रशासन की देखरेख में नियमानुसार होना चाहिए। जिसमें शहर के सभी व्यापारी शामिल हों और अपना गुप्त मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुनें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद अभी तक कोई भी चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए वह चाहते है कि इस प्रक्रिया को जल्द अमल में लाया जाए।

इस बारे में व्यापारियों ने कहा कि वह चाहते है कि जल्द से जल्द लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए जिसको लेकर वीरवार को व्यापारी जिला सोलन उपायुक्त से मिले और चुनाव बारे में ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि पहले जब चुनाव हुए थे तो लगभग 1490 के आसपास व्यापारी थे अब व्यापारियों की संख्या भी बढ़ चुकी है, इसलिए पहले किसी भी भेदभाव के बिना व्यापारियों का पंजीकरण करवाना चाहिए उसके बाद चुनाव करवाने की प्रक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी चुन कर अध्यक्ष या पदाधिकारी बनता है वह उनका खुशी से स्वागत करेंगे और उसके साथ मिल कर व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *