August 27, 2026

नेपाल बॉर्डर पर बनी झील को लेकर चीन की चेतावनी

बीजिंग,नेपाल में भोटेकोसी नदी में आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से मची भीषण तबाही के बाद हालात अभी भी बेहद डरावने बने हुए हैं। कुदरत का कहर अभी थमा भी नहीं है कि अब चीन ने एक और खौफनाक हाई अलर्ट जारी कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। नदी में आए मलबे से एक विशालकाय झील बन गई है, जो अब मौत का सैलाब बनकर किसी भी वक्त फूट सकती है। इस चेतावनी के बाद नेपाल में खलबली मच गई है और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के हवाले से चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने यह बेहद गंभीर अलर्ट जारी किया है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास एक खतरनाक बैरियर लेक (अवरोधक झील) का निर्माण हो गया है। गुरुवार सुबह तक इस झील में पानी का आयतन 20 लाख घन मीटर तक पहुंच चुका है, जो एक बड़े खतरे की घंटी है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि यह प्राकृतिक झील अपनी क्षमता को पार कर चुकी है और इसमें से पहले ही पानी ओवरफ्लो होने लगा है।

तबाही का यह टाइम बम लगातार बड़ा होता जा रहा है। चीनी अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि आने वाले महज तीन दिनों के भीतर इस झील में 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी के जमा होने की पूरी उम्मीद है। पानी के इस विकराल और लगातार बढ़ते दबाव के कारण झील के बांध के टूटने का उच्च जोखिम बना हुआ है। अगर यह बैरियर लेक टूटती है, तो भोटेकोसी नदी के निचले इलाकों में विनाश का ऐसा सैलाब आएगा, जिसे संभालना नामुमकिन हो जाएगा। फिलहाल इस हाई अलर्ट के बाद नेपाल में खतरे वाले इलाकों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *