February 19, 2026

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

जालंधर: वीरवार सुबह जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ा गया और इनसे हथियार भी बरामद हुए। एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। भगवानपुरिया के गुर्गे को पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा था। आज उससे हथियार बरामद करना था। इसी वजह से पुलिस उसे लेकर जमशेद खास इलाके में गई थी।

अचानक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद का बचाव करने के लिए पुलिस कर्मियों ने गैंगस्टर के पैर में गोली मार दी। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ़ से करीब 15 राउंड गोलियां चली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *