नशाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, अवैध नशा कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने एनकोर्ड की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच, केवल गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की बिक्री सुनिश्चित करने तथा नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड सहित नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
सार्वजनिक स्थलों पर नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान।
चालू वित्त वर्ष में NDPS एक्ट के तहत 56 मामले दर्ज, 98 आरोपी गिरफ्तार
वाणिज्यिक मामलों में 11 केस दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार
धारा 68F के तहत ₹7.16 करोड़ से अधिक की 45 प्रॉपर्टी अटैच
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला में नशाखोरी और प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
