April 22, 2026

राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ एक बैठक के दौरान जानकारी दी गई

प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार और प्रदेशभर में बच्चों में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के उदेश्य से, हरियाणा में संपर्क कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान अतिरिक्त 1000 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए जाएंगे।
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *