March 14, 2026

आयोग सरकार द्वारा घोषित लगभग 50 हजार से अधिक नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ कर देगा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने आयोग के दो और नए सदस्यों सुभाष चंद्र व साधू राम जाखड़ को आज आयोग कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। सुभाष चंद्र सिरसा जिले के गांव गंगा तथा श्री साधू राम जाखड़, बरवाला हिसार के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि 8 जून, 2024 को हिम्मत सिंह ने आयोग के चेयरमैन के रूप में शपथ ली थी। आज दो और सदस्यों के शपथ लेते ही आयोग का कोरम पूरा हो गया हैै। अब आयोग सरकार द्वारा घोषित लगभग 50 हजार से अधिक नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *