मैत्री फाउंडेशन ने IGMC को तीन कीमो चेयर दीं
शिमला। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने IGMC कैंसर वार्ड को मरीजों की सुविधा के लिए तीन कीमो चेयर प्रदान कीं। इस पूरे सेवा प्रोजेक्ट पर कुल ₹69,000 खर्च हुए।
फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित बच्चे आयुष के पोषण के लिए अगस्त-सितंबर की ₹4,000 सहायता भी दी। साथ ही IGMC परिसर में पहले लगाए गए पौधों की देखभाल व सिंचाई की गई और सीजनल फूलदार पौधे लगाए गए।
फाउंडेशन ने इस सेवा कार्य में सहयोग के लिए USA निवासी अनिल जुनेजा जी एवं उनकी माताजी श्रीमती सत्य कपूर जी का आभार व्यक्त किया।
फाउंडेशन ने समाजसेवियों एवं नागरिकों से सेवा कार्यों में सहयोग की अपील की, ताकि स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रह सकें।।
यह जानकारी मेत्री मीडिया प्रभारी ने दी।
