कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बाबा बाल के आश्रम से लाखो श्रद्धालुओ की आस्था: देवेंद्र कुमार भुट्टो
अजय कुमार बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सोमवार को राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक समागम में शिरकत करके राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में भाग लेकर ठाकुर जी की पालकी को भी कांधा क्रिया। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पढ़ने बाला बड़ा धार्मिक स्थल राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम से लाखो लोगो की आस्था जुड़ी हुई हैम और हमारा यह सौभाग्य है कि हम कुटलैहड़ विस क्षेत्र के निवासी है। हमे राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद मिलता है। भुट्टो ने कहा कि इस आश्रम से हर राजनेतिक विचार धारा व्यक्ति नेता की आस्था जुड़ी हुई है। हर बड़े धार्मिक समागम में लाखो की संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी आस्था की डुबकी लगाते है। बाबा बाल जी से आशीर्वाद प्राप्त करते है। उन्होंने कहा कि आज शोभायात्रा में भाग लेकर हमें भी ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वृंदावन नगरी पहुंच गए हों। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति नेता नागरिक अपनी राजनेतिक विचार धारा को छोड़कर इस पावन पवित्र स्थल बाबा बाल जी आश्रम में आए बाबा जी से शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की यह पावन नगरी हमारे पौराणिक एवम धार्मिक और सनातन का प्रतीक है। इस पावन धरती पर आकर हर कोई अपने जीवन के दुख दर्द भूल जाता है। केवल प्रभु सिमरन और आशीर्वाद से जीवन सार्थक करने का प्रयास करता है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा संत महात्मा ऋषि मुनि हमारे जीवन के एक अभिन्न अंग है। इनके आशीर्वाद प्यार स्नेह से ही सम्पूर्ण संसार में हमारे सनातन धर्म की रक्षा होती है। ज्ञात रहे कुटलैहड़ की पावन धरती पर स्थित राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी आश्रम में हर वर्ष फरवरी माह में बढ़ा धार्मिक समागम होता है। हर वर्ष 5 फरवरी को ठाकुर जी की पालकी के साथ उना शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दिन राज्य देश विदेश से लाखो श्रद्धालु नेतागण केंद्रीय मंत्री बाबा बाल जी के आश्रम में पहुंच कर ठाकुर जी की पालकी को कांधा देते है बाबा बाल जी से आशीर्वाद लेते है। इस मौके पर कुटलैहड़ के कई गणमान्य व्यक्ति श्रद्धालु एवम डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे।
