जल्द होगा सांसद खेल महाकुंभ भाग 3 का आगाज
मोहित कांडा, हमीरपुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में सांसद खेल महाकुंभ भाग 2 का समापन घुमारवीं में हुआ। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद खेल महाकुंभ में संसदीय क्षेत्र पर विजय टीमों को पुरस्कार बांटे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने बताया कि खेल महाकुंभ भाग 3 के लिए युवाओं में गहरा जोश है। खेल महाकुंभ युवाओं को नशे से दूर करने व खेलों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि भाजयुमो केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला के सभी मंडलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह बनाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों हेतु हमीरपुर मंडल के दो सेक्टरों में बैठकें की तथा भाजयुमो के संगठनात्मक कार्यों का विवरण लिया गया।
