देवेन्द्र भुट्टो ने रेस्ट हॉउस बंगाणा में सुनी जन समस्याएं, बांटे राहत चैक
80 जन समस्याओं का मौके पर किया समाधान, अधिकारियों से ली कार्यो की फीडबैक,
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बीरवार को रेस्ट हॉउस बंगाणा में जन समस्याओं को सुना और करीव 80 समस्याओं का मौके पर समाधान के लिए प्रशासन को आदेश दिये। वही कई जरूरतमंद परिवारों को पढ़ाई, दवाई एवम अन्य राहत के लिए आर्थिक चैक वितरित किये। देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक की और कुटलैहड़ में चल रहे कई विकासात्मक कार्यो की फीडबैक लेकर कार्यो में तेज़ी लाने के आदेश दिए। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा पहली जनवरी को अपनी कैबिनट बैठक में 8 जनवरी से शुरू होने वाली सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को शुरू करने का फैसला लिया है जो राज्य सरकार का सराहनीय फैसला है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। और जनता के बीच सरकार के प्रतिनिधि अपना एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे। जनता की समस्यों का मौके पर समाधान होगा। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हमेशा जनता के हितों के फैसले लेकर जनता को लाभ पहुंचा रहे है। और हमने एक वर्ष में जो भी मुख्य मन्त्री या फिर कैबिनेट मंत्रियों से कुटलैहड़ की जनता के लिए मांग रखी है वह कुटलैहड़ की जनता को मिला है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ की जनता के समर्थन एवम उनकी सहमति से जहाँ जो भी जरूरत हुई है, वह जनता को राहत देने का काम किया है। भुट्टो ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में हमें भी एक वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को रखने का मौका मिलेगा। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने उन्हें कुटलैहड़ के नेतृत्व करने का मौका दिया है। अब उन्होंने एक वर्ष में क्या किया है, यह एक वर्ष का पूरा रिपोर्ट कार्ड हम जनता के बीच रखेंगे। भुट्टो ने कहा कि उन्होंने जो भी घोषणा की है उसका पहले बजट में प्राबधान करवाया है। चाहे इंडोर स्टेडियम हों या कोई लिंक सड़क या फिर सरकारी स्कूलो के भवन निर्माण की घोषणाएं हो, उन्होंने हर कार्य के लिए पहले बजट में प्रावधान करवाया है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, युवा नेता रणबीर राणा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुटलैहड़ यूवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, उपप्रधान भूषण शर्मा, ठाकुर किशोरी हटली, महिंद्र सब्जी मर्चेंट के अलावा प्रशासनिक अधिकारी एवम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
