कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न, पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर, प्रभारी चतुर सिंह रहे मौजूद
बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों पर हुई चर्चा, कुटलैहड़ के भाजपा मंडल सहित सभी मोर्चो के अध्यक्ष, सदस्य रहे मौजूद,
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक थानाकला में कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर एवम कुटलैहड़ भाजपा के प्रभारी चतुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में आगामी लोक सभा चुनावों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में मण्डल अध्यक्ष, सदस्य, बूथ प्रभारी, भाजयुमो अध्यक्ष, सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा, सदस्य महिला मोर्चा को राज्य सरकार की नाकामियों एवम केंद्र सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के आदेश दिए गए। मण्डल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा द्वारा बैठक में पूर्व मन्त्री एवम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ भाजपा के प्रभारी चतुर सिंह व सभी मोर्चा प्रोकोष्ठ के अध्यक्ष एवम सदस्यों का बैठक में आने पर अभिनन्दन व स्वागत किया गया। कुटलैहड़ भाजपा प्रभारी चतुर सिंह ने भी बैठक को सम्बोधित करके लोकसभा चुनावों के टिप्स दिए। पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर ने सम्बोधन में केंद्र सरकार के दस वर्षों की योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया और राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को काला अध्याय करार दिया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बीते एक वर्ष में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को मदद के लिए 13 हजार करोड़ की धनराशि मुहैया करवाई है। लेकिन सीएम साहब केंद्र से मदद न मिलने का झूठा प्रचार करने में लगे हुए है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सवा वर्ष पूर्व हुए विस चुनावों में भाजपा सरकार को जनता ने विपक्ष का जनादेश देकर कांग्रेस को सत्ता प्रदान की और सत्ता पर काबिज होते ही सूक्खु सरकार ने पैट्रोल डीजल,गैस, राजस्व विभाग आदि दर्जनों रोज मर्रा पर 15 से बीस प्रतिशत टैक्स में वृद्धि करके जनता को नया तोहफा दिया। पूर्व भाजपा सरकार में जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए एक हजार सरकार विभाग के कार्यलयों को बन्द कर दिया गया। कँवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय जो दस गारंटियों को जनता के बीच रखा और पहली कैबिनट में पास करके जनता को लाभ देने की बात कही थी। आज सूक्खू सरकार को वहीं दस गारंटीया गले की फांस बन गई है और सवा वर्ष में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। कँवर ने कहा कि आज राज्य का हर ब्यक्ति सुख की सरकार से दुखी है और जनता में राज्य सरकार के प्रति जन आक्रोश है। क्योंकि न महिलाओं को प्रति माह 15 सौ मिले, न किसानों का सौ रुपये किलो दूध और 2 रुपये किलो गोबर बिका है। कंवर ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता, प्रभारी, बूथ प्रभारी, मोर्चो प्रोकोष्ठों के पदाधिकारी सूक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाए। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका कौशल, बीडीसी अध्यक्ष देबराज देवू, मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, दिलबाग बरनोह, गुरचरण सिंह, प्रधान दीपांकर सिंह कँवर, कुटलैहड भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवम बीडीसी सदस्य राजेन्द्र रिंकू, राज कुमार मनकोटिया, कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा, मनु बांका, नमता रानी, राम सिंह, मोहन लाल के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
