February 22, 2026

भारतीय मानक ब्यूरो ने पंचायत प्रधानों के साथ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया

अजय कुमार, बंगाणा, भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा आज बुधवार, पंचायत समिति सभागार विकास खंड बंगाणा,जिला ऊना , हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फ़ोरन चंद रिसोर्स पर्सन के द्वारा किया गया। फ़ोरन चंद रिसोर्स पर्सन द्वारा पंचायत स्तर पर मानकों के महत्वता के बारे मे बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न स्तर पर नए प्रयास किया जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर होने वाले निर्माण एवं खरीद में भारतीय मानकों को बढ़ावा देने हेतु पंचायत से संबंधित मानकों की पुस्तिका सभी पंचायत में डाक के माध्यम से भेजी जा चुकी है एवं वर्तमान में विभिन्न संवेदीकरण कार्यशालाओं के माध्यम से पंचायत प्रधानों को जागरूक किया जा रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो के एंड्राइड एप्लीकेशन बीआईएस केयर ऐप के बारे में भी उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय मानकों के बारे में जानकारी प्राप्त करके ग्राम प्रधान इन को अपने पंचायत स्तर पर बढ़ावा देने हेतु बीआईएस केयर एप्लीकेशन के माध्यम से वस्तुओं की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करेंगे। फ़ोरन चंद रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ब्यूरो द्वारा किए जा रहे नए प्रयासों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक खंड विकास अधिकारी ने बीआईएस की टीम का धन्यवाद करते हुए आगे भी ऐसे आयोजन करवाते रहने की बात कही। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र जेतली ने सभी आए हुए लोगो से आग्रह किया कि जो जानकारी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आप तक पहुंचाई गई है आप उस जानकारी को आम लोगो तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि लोग भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्टैंडर्ड क्वालिटी के सामान को खरीद सकें जिस से गांवो का विकास मानकों के साथ हो सके। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा चलाए गए इस प्रशिक्षण में 49 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर एससीबीपीओ सुनील दत्त पंचायत इंस्पेक्टर बलवीर चंद व खंड विकास बंगाणा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *