March 11, 2026

सुक्खू ने शिमला में 100.42 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के ठियोग के तहत पराला में 100.42 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में वाइन, विनेगर और जूस तैयार किया जाएगा। जिससे बागवानों को अपने उत्पादों के उचित दाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उनकी सुविधा के लिए प्रदेश में 8 ग्रेडिंग/पैकिंग हाऊस, सी.ए. और कोल्ड स्टोर भावानगर, संदासू, अणु, चैपाल, जाबली, सुन्दरनगर, दत्तनगर व खड़ापत्थर में स्थापित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *