भंजाल अप्पर पंचायत में नशे के खिलाफ छेड़ी जंग में एसडीएम शशि पाल शर्मा ने दिशा निर्देश दिए
अजय कुमार,,ऊना / नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंजाल अप्पर में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस अभियान का शुभारंभ एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। ने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। इस आभियान में एसडीएम गगरेट ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया।उन्होने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर निभा रही अहम भूमिका । उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और जिमेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके। इस अभियान की जानकारी देते हुए एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि अब हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होने कहा कि अब इस हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज किया जायेगा। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होने लोगों से अपील की वे अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।इस अभियान में पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड पंच, महिला मंडल कार्यकर्ता, आशा वर्कर, महिला मंडल अध्यक्ष, सेल्फ ग्रुप के अध्यक्ष और नशा मुक्त ऊना आभियान की टीम की तरफ से ब्लॉक कॉर्डिनेटर श्रुति शर्मा मौजूद रहे।
