March 11, 2026

मटर के बीजों पर कृषि विभाग किन्नौर द्वारा दिया जा रहा 50 रू प्रति किलो का अनुदान

रिकांग पिओ किन्नौर , कृषि विभाग किन्नौर द्वारा जिला के किसानों के लिए वित वर्ष 2022-23 में 1350 क्विंटल मटर के बीज का प्रबन्ध किया गया है जिस पर 50 रुपये प्रति किलो अनुदान किसानों को प्रदान किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि विभाग द्वारा विकास खण्ड कल्पा में 125 क्विंटल, निचार में 30 क्विंटल एवं पूह में 1195 क्विंटल मटर के बीज विभिन्न विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध करवाए गए हंै। उन्होंने मटर के किस्म वार मूल्य की जानकारी देते हुए बताया कि AP-1 63.70 रु प्रति किलो, PB-89 62.70 रु प्रति किलो की दर से किसानों के लिए उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसानों की मांग को देखते हुए मटर की उन्नत किस्में गोल्डी व हिम पालम मटर -1 की भी आपूर्ति कर दी गयी है तथा यह एक किलो की पैकिंग में 75 रूपये की दर से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त बीज की मात्रा जिला के लगभग 1350 हेक्टेयर भूमि के लिए पर्याप्त है तथा उन्होंने किसानों से भूमि में पर्याप्त नमी होने पर ही बीजों की बुआई करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *