एडवोकेट राजकुमारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया
सुखविंद्र, गगरेट/ संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में दूसरे दिन एडवोकेट राजकुमारी ने चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ऊना की तरफ से रिसोर्स पर्सन के रूप में स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मीना कुमारी व इंदु वाला की देखरेख में स्कूल कैंपस की साफ सफाई की। स्कूल के प्रधानाचार्य बालक राम ने अपने संबोधन में कहा इसमें एनएसएस की स्वयंसेवियों को ऐसे शिविरों के माध्यम से समाजसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। वही जनता को समय समय पर स्वयंसेवी प्रदूषण, स्वच्छ वातावरण और सामाजिक कुरीतियों के बारे में सचेत करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य बालक राम सहित स्कूल का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।
