वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलां दा पिंड में सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया
दौलतपुर चौक, 4 नवंबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलां दा पिंड में सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर जागरूकता लाने के लिए क्विज कंपीटिशन, भाषण प्रतियोगिता व कविता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, उप प्रधानाचार्य कश्मीरी देवी, जसविन्द्र कौर , दीक्षा भारती, सुरेन्द्र पठानिया, वंदना शर्मा , वंदना कुमारी , निशा कुमारी, सीमा देवी व तिलक राज इत्यादि उपस्थित रहे।
