February 23, 2026

नशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहाणा पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां : नायब तहसीलदार परवेश रत्न

अजय कुमार, बंगाणा, नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार परवेश रत्न के द्वारा नशे के खिलाफ हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया गया । ग्राम पंचायत सिहाणा ने भी हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। परवेश रत्न ने कहा कि माननीय जिलाधीश राघव शर्मा जी का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सब लोगो तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाए l पहाड़ी क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बार लोग नशे से बचाव के तरीकों से अवगत नही होते हैं जिसकी वजह से आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगो का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है , ये जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। परवेश रत्न ने कहा कि हमे अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। परवेश रत्न ने स्वयं नशामुक्त ऊना अभियान के हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाया है उनके साथ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।

इस मौके पर उप प्रधान मनजीत पंचायत मेंबर ब्रह्म दास, कुसुम लता, प्रमिला, मनोज, उर्मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन, अंजना आशा कार्यकर्ता समीना, पुष्पा , नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत , महिला मंडल और स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *