महाविद्यालय में बी. बी. ए. विभाग द्वारा ग्रुप एक्टिविटी का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 6 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): दौलतपुर चौक राजकीय महाविद्यालय में बी. बी. ए. विभाग द्वारा ग्रुप एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस एक्टिविटी में बी. बी. ए. के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्राचार्य डा. युद्दवीर सिंह पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके प्रतिभागियों को सम्मानित किया। ग्रुप एक्टिविटी में बी. बी. ए. प्रथम वर्ष के महेश वर्मा प्रथम, द्वितीय वर्ष के इशांक दसूर व तृतीय वर्ष के दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर बी. बी. ए. के समन्वयक डा. रमण चौधरी ने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बी. बी. ए. के समन्वयक डा. रमण चौधरी, प्रो. हितेश, प्रो. पूनम कुमारी , प्रो. गुलशन, प्रो. विशाल, प्रो. शैलजा व प्रो. शिवानी उपस्थित रहे।
