मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष-2023 के लिए 2.05 लाख रुपये का अंशदान दिया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में राजकीय महाविद्यालय संजौली के कॉलेज समय के उनके सहपाठियों ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 2.05 लाख रुपये का अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में समाज की एकता और करुणा की भावना को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सहायता की दृष्टि से किया गया प्रत्येक अंशदान उन्हें राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।
