February 17, 2026

बिना जरुरत के सिंचाई का पानी, किसान परेशान

संजीव डोगरा,दौलतपुर चौक, जहां एक तरफ बारिश की वजह से किसानों को आलू की फसल के नुक़सान का खामियाजा भुगतना पड़ा वहीं पर एक ऐसा मामला सामने आ रहा हैै जिसमें जल शक्ति विभाग की अनदेखी के चलते डंगोह गांव के अशोक कुमार शर्मा के खेतों में बीजे गये आलू की फसल को भी भारी नुक़सान हुआ है। अशोक कुमार शर्मा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि मेरे खेतों के किनारे पर बनी हुई सिंचाई के लिए बनाई गई डिग्गी के ओवरफ्लो पानी की वजह से मेरे खेतों को बहुत ही नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इस बिना जरूरत के आ रहे पानी से मेरी लगभग 18 कनाल भूमि है जिसमें ओवरफ्लो पानी की वजह से लगभग 4 कनाल आलू की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। इसके बारे में मैंने जल शक्ति विभाग के एस डी ओ को भी इस बारे में पिछले वर्ष सूचित किया गया था और इस बार उन्होंने इस फसल के हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया गया लेकिन विभाग द्वारा इस मामले में कोई भी कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के एस डी ओ रजत कुमार से इस मामले के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मुझे इस समस्या का पता चला है और विभाग द्वारा जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *