February 17, 2026

हर घर दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ- एस डी एम शशिपाल शर्मा

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौंक,5 अक्टूबर, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अप्पर गगरेट में एस डी एम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत नशे के खिलाफ हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया।एस डी एम ने इस अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत अप्पर गगरेट से इसकी शुरुआत की। शशि पाल शर्मा ने कहा कि जिलाधीश ऊना राघव शर्मा का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सब लोगों तक पहुंचाया जाएगा ताकि उन्हें नशा मुक्त अभियान के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी मिल पाए। क्योंकि जानकारी के अभाव में आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। इस मौके पर एस डी एम शशिपाल शर्मा ने स्वयं नशा मुक्त अभियान की टीम, एसडीपीओ लक्ष्मण दास, एसईबीपीओ रवि जोशी और पंचायत टास्क फोर्स के सदस्य, महिला मंडल सदस्य, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर,शहीद भगत सिंह क्लब के यूथ के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगों से अपील की कि जो नशा मुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।इस मौके पर गगरेट पंचायत की प्रधान, उपप्रधान, पंचायत मैंबर,नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ से गगरेट ब्लाक के मुख्य समन्वयक श्रुति शर्मा, हरोली के समन्वयक जयेंद्र हीर , पंचायत से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल और स्थानीय समाजसेवी संस्थाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *