March 16, 2026

अधिकारियों द्वारा पंचायत घर और सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया

दौलतपुर चौक,14 सितंबर( संजीव डोगरा ): गगरेट विधानसभा की पंचायत अमलैहड़ में वीरवार क़ो गगरेट के एस डी एम शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त विभागों के अधिकारियों द्वारा पंचायत घर और सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया, क्योंकि जहां पर पंचायत घर और सामुदायिक भवन बना हुआ है उसे पंचायत अपने नाम दर्ज करवाना चाहती है। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिसमें तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल, लोक निर्माण विभाग के जे ई रजनीश अमृत, विद्युत विभाग के जे ई हर्ष रहल, जल शक्ति विभाग जे ई संजीव पठानिया, वन विभाग ,बी ओ पंचायत सचिव प्रधान उप प्रधान सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा ने कहा कि आज सभी विभागों के अधिकारीयों द्वारा संयुक्त रूप से पंचायत भवन और प्रस्तावित सामुदायिक भवन स्थल का निरीक्षण किया गया है और रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *