महाविद्यालय दौलतपुर-चौक में हिंदी दिवस का आयोजन
दौलतपुर चौक,14 सितंबर (संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर-चौक में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा भाषण-प्रतियोगिता एवं कविता पाठ किया गया। भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः सोनिया, पायल और शिखा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में श्रेया, कुसुम कुमारी, सिमरन भारद्वाज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी-विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में यदि उन्नति प्राप्त करनी है तो अपने मूल से जुड़ा रहना चाहिए। हिंदी भाषा हमारा मूल है। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. निधि शर्मा, डॉ. अनुराधा एवं प्रो. अर्श सिंह राणा ने अपनी भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में प्रो. रोहिणी राणा, डॉ. अंजु, प्रो. गौरव राणा, प्रो. यासीन, प्रो. रामदत्त, प्रो. नैना, प्रो. विशाल, प्रो. हितेश, प्रो. विशाल, प्रो. पूनम, प्रो. शैलजा इत्यादि उपस्थित रहे।
