February 23, 2026

सोनाली राणा ने बाजी मारी

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, रावमापा सलोह वेरी में हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीलम कौशल ने की,जबकि इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य एवम हिंदी के प्राध्यापक सञ्जीव कुमार, संजय भाटिया, मोनिका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य नीलम कौशल एवम उपप्रधानाचार्य सञ्जीव कुमार ने हिंदी दिवस का महत्व बताया, ततपश्चात आयोजित निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में सोनाली राणा ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया जबकि नन्दिनी द्वितीय स्थान और वंशिका एवम रिद्धिमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी के प्राध्यापक सञ्जीव कुमार ने बताया कि हिंदी से बेहतरीन भाषा क्या हो सकती है । अ – अनपढ़ से शुरू होती है और उसे ज्ञ – ज्ञानी बनाकर समाप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *