February 23, 2026

ईवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना/सुखविंदर/14 सितम्बर – मैसर्ज़ ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 18 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अंब, 20 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 21 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर व एचआर के 180 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन रखी गई है। इसके अलावा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तथा मासिक वेतन 12 से 25 हज़ार रूपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *