February 25, 2026

अम्ब के सुनील ठाकुर को डीजीपी डिस्क अवार्ड

ऊना/सुखविंदर/ अम्ब नगर पंचायत के बेटे ने एक बार फिर से अम्ब उपमंडल का नाम चमकाया है। उन्हें उनकी पुलिस विभाग मे श्रेष्ठ कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क व प्रशंसा पत्र से राज्यपाल द्वारा शिमला में सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि सुनील ठाकुर ने 2018-2022 तक चार साल से ज्यादा समय अपनी सेवाएँ लाहौल स्पीति जैसे दुर्गम जिले में दी है। जिस दौरान 2019-2020 की, सर्दियों में उन्हें लाहौल स्पीति की अति दुर्गम घाटी मयाड घाटी में इंचार्ज विंटर फ्लाइट ड्यूटी लगाया गया। मयाड घाटी का तापमान सर्दियों में -32 डिग्री तक चला जाता है, व फोन सिग्नल भी नही रहता है। सर्दियों में मयाड घाटी पूरी तरह से बन्द हो जाती है। संचार का साधन सिर्फ पुलिस बेतार संचार ही होता है। सुनील ठाकुर को वर्ष 2020 में मयाड घाटी में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए डी जी पी डिस्क एवार्ड से नवाजा गया। सुनील ठाकुर बेहद सरल व्यक्तित्व के मालिक है। इलाके में सब बच्चों, बजुर्गो व नौजवानों के साथ साथ एक बेहतरीन तालमेल रखते हैं। खासकर नौजवानों के लिये प्रेरणास्रोत है इसी बजह से सारे इलाके में खुशी का माहौल है। इलाके के लगभग सभी धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी देते हैं। ठाकुर एक अच्छे मंच संचालक भी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता- पिता ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *