हर्षवर्धन चौहान सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर
माननीय उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे वहां बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर समीक्षा करेंगें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ हैं।
