मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सचिवालय से सीटीओ, शिमला तक भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। इससे शिमला में उपभोक्ताओं को भारी बर्फ़बारी और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में भी 24×7 निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।