सीएम राहत कोष में दिए 1 लाख 75 हजार रुपये
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में 1,75,300 का ड्राफ्ट शिमला में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक चैतन्य शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व गगरेट विधानसभा क्षेत्र की जनता का बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए एक लाख 75 हज़ार 300 सौ रुपये की राहत राशि देने पर आभार प्रकट किया। विधायक चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विकास और कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गगरेट के विकास में तेजी लाने व मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। विधायक चैतन्य शर्मा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संघनई में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए डेढ़ करोड़ की पहली किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, अजय पाल, कैप्टन गुरमीत, दलविंदर बबली, धर्मपाल सोनू, रमन जसवाल, रणजोध सिंह, अजेश बबलू, यशपाल शर्मा, अरुण कुमार, बब्बू व विक्रांत आदि मौजूद रहे।
