मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया
हंस फाउंडेशन दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कपूर ने आज शिमला में हंस फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।
