March 7, 2026

ऊना में होगी एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक: आकाश नेगी

ऊना में होने जा रही प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आगामी आंदोलनों व गतिविधियों पर होगा गहन मंथन

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए जानकारी दी है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 19 व 20 अगस्त,2023 को ऊना में कृषि विज्ञान केंद्र में होने जा रही है। इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के 135 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश कि इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पूर्व में किए गए कार्यक्रमों, आंदोलनों व गतिविधियों की विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा की जाएगी व आगामी प्रदेश में किए जाने वाले कार्यक्रमों , आंदोलनों व गतिविधियों की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अभाविप के 18 संगठनात्मक जिलों से प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में प्रदेश स्तर पर आने वाले समय में किए जाने‌‌ वाली संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक गतिविधियां पर गहन मंथन करके रणनीति तैयार की जाएगी।
आकाश नेगी ने बताया कि इस बैठक को आयोजित करने के‌ लिए ऊना जिला के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। तेज़ धूप में कार्यकर्ता बैठक में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए घर घर जाकर व दुकानों में जाकर समाज से धन संग्रह के माध्यम से सहयोग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *