August 15, 2026

हरियाली तीज पर संतपुरा आश्रम में महिलाओं ने मनाया उत्सव

बयाना, हिंडौन रोड स्थित संतपुरा आश्रम में हरियाली तीज के अवसर पर श्री महिला मित्र मंडल बयाना की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन की फुहारों और तीज के उल्लास के बीच आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। महोत्सव के दौरान अंताक्षरी, खेल प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, परिसर में लगाए गए झूले महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने झूलों का आनंद लेते हुए पारंपरिक गीतों के साथ तीज के उत्सवी माहौल को जीवंत बना दिया।
विभिन्न व्यंजनों से सजे फूड चार्ट ने भी कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। श्री महिला मित्र मंडल की प्रीति मंगल ने बताया कि हरियाली तीज श्रावण मास में मनाया जाने वाला राजस्थान का प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर संतपुरा आश्रम में महिलाओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के साथ तीज महोत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कर उत्सव को यादगार बनाया।
इस अवसर पर वर्षा नहरौली, टीना शर्मा, कविता तिवारी, बबली शर्मा, प्रीति गुप्ता, अर्चना, कुसुम सोनी, खुशबू, माधुरी गर्ग, ईशानी गुप्ता, मनीषा तिवारी, कविता नहरौली, पूनम शर्मा, निशा, ललिता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *