April 14, 2026

डीएवी जालंधर के नाम रहा दो दिवसीय हैंडबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच

मोहित कांडा, ऊना, जिला ऊना के बसदेहड़ा में आयोजित किए गए हैंडबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीएवी जालंधर और बसदेहड़ा की टीमों के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में डीएवी जालंधर ने जीत प्राप्त की। इस दो दिवसीय लीग मैच का आरंभ 11 अप्रैल को बसदेहड़ा स्कूल के ग्राउंड में हुआ जिसमें लगभग 11 टीमों ने भाग लिया। इनमें डीएवी जालंधर, ब्राइट फ्यूचर सोनीपत, पटियाला, मोरिंडा और जिला ऊना की कई अन्य टीमों ने भाग लेते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। मैच के दौरान स्थानीय एवं बाहर से आए हुए कई दर्शकों ने इस खेल का भरपूर आनंद उठाया। हालांकि आयोजकों ने यह आयोजन पहली बार किया था व हैंडबॉल परिवार बसदेहड़ा के कई खिलाड़ी सरकारी छुट्टी न मिलने के कारण इसमें भाग नहीं ले पाए लेकिन उसके बावजूद अश्विनी कुमार सत्ती और उनकी पूरी टीम व हैंडबॉल परिवार बसदेहड़ा ने बहुत ही शानदार तरीके से इसका आयोजन किया। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी बहुत उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के समापन समारोह के उपलक्ष में अश्विनी कुमार सत्ती ने बसदेहड़ा हैंडबॉल परिवार की तरफ से सभी का धन्यवाद किया और जीतने वाली टीमों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *