स्वच्छ भारत अभियान संस्था ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में पौधा रोपण किया गया

शि. प., मैहतपुर, आज स्वच्छ भारत अभियान संस्था मैहतपुर एवं जिला उद्योग केंद्र ऊना ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के पार्कों में 33 अशोका के पौधे एवं पांच चंपा के पौधे रोपित किए। स्वच्छ भारत अभियान संस्था के अध्यक्ष अनिल सपाटिया ने बताया कि संस्था द्वारा भविष्य में इसी प्रकार के 500 और पौधे सड़कों के किनारों पर रोपित किए जाएंगे। इस अवसर पर दीपक वर्मा प्रशासनिक अधिकारी, मैहतपुर औद्योगिक एसोसिएशन प्रधान चमन कपूर, विजय ला, रामपाल शर्मा, प्रोफेसर मनोहर लाल ठाकुर, पूरन शर्मा, धर्मपाल सिंह, रंजीत ऐरी, शिवम सपाटिया, स्वाति सपाटिया, अरविंद शर्मा, जगदीप, अशोक शर्मा व अन्य उद्योगपति मौजूद रहे।