April 25, 2026

अनाज मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद जारी: एस.डी.एम.

किसानों की सुविधा के लिए किए गए सुचारु प्रबंध

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों की गेहूं की फसल की खरीद के सुचारु प्रबंधों के साथ-साथ फसल की उठान (लिफ्टिंग) के भी प्रबंध किए गए हैं। श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के अधीन सभी 12 अनाज मंडियों में किसानों द्वारा लाई गई फसल की साथ-साथ खरीद की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए सुखपाल सिंह, उप मंडल मजिस्ट्रेट श्री आनंदपुर साहिब ने बताया कि अनाज मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सफाई, रोशनी, पीने के पानी, शौचालय और तिरपाल आदि की पूरी व्यवस्था सुचारु रूप से की गई है। फसल के आगमन के साथ ही खरीद के प्रबंध किए गए हैं। आज श्री आनंदपुर साहिब की 12 अनाज मंडियों में कुल 26,803 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर यह सारा गेहूं खरीदा जा रहा है। लिफ्टिंग के प्रबंध भी साथ-साथ किए गए हैं। गेहूं की फसल का भुगतान किया जा रहा है।
मार्केट कमेटी के सचिव वरिंदर कुमार ने बताया कि अनाज मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी की सभी 12 अनाज मंडियों में रोजाना आ रही गेहूं की फसल की साथ-साथ खरीद हो रही है। लिफ्टिंग के सुचारु प्रबंधों और सीधे किसानों के खातों में हो रहे भुगतान से किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं।
मार्केट कमेटी श्री आनंदपुर साहिब के अधीन 12 अनाज मंडियां—अगंपुर, कीरतपुर साहिब, तख्तगढ़, नूरपुर बेदी, नंगल, सूरेवाल, अबियाणा, सुखेमाजरा, डूमेवाल, अजौली, कलवा—में अब तक कुल 26,803 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है। किसी भी किसान को अनाज मंडियों में बेवजह परेशान नहीं होना पड़ रहा है। आमद, खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान के प्रबंध सुचारु हैं।
श्री आनंदपुर साहिब की इन सभी अनाज मंडियों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। इन मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है। सचिव वरिंदर कुमार ने बताया कि अधिकारी लगातार मंडियों में खरीद प्रबंधों को सुचारु रूप से चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *