नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नगर निगम एवं एचएसवीपी क्षेत्र में संचालित पीजी, गेस्ट हाउस, कोचिंग संस्थान, नर्सिंग होम, अस्पताल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विशेष सर्वे एवं निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक प्रतिष्ठान का विस्तृत सर्वेक्षण एवं रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
इमरजेंसी एग्जिट, अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी।
✔️सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं जिम्मेदार शहरी वातावरण सुनिश्चित करना है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
