July 22, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। #HaryanaVision2047 के तहत ‘सेवा’ विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टास्क फोर्स नशे की बिक्री रोकने और नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी।

मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति केंद्रों और रिहैबिलिटेशन सेंटरों को सुदृढ़ करने, नशा मुक्त हुए व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाने, प्रत्येक जिले में सीनियर सिटीजन क्लब स्थापित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक पेंशन, छात्रवृत्ति एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *