May 17, 2026

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के परिणाम

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड 1 में कुल 457 मत डाले गए, जिनमें 351 मत रजनीश कुमार, 101 मत सुनील को और 5 मत नोटा को डाले गए। वार्ड 1 में रजनीश कुमार ने 250 वोटों के फांसले से जीत हासिल की। वार्ड 2 में कुल 515 वोट डाले गए, जिनमें अरूणा कुमारी को सर्वाधिक 303 मत, बबीता देवी को 207 मत मिले, जबकि 5 ने नोटा को चुनना अच्छा समझा। वार्ड 2 से अरूणा कुमारी ने 96 मतो से जीत दर्ज की। वार्ड 3 में कुल 210 वोट डाले गए, जिनमें श्वेता को सर्वाधिक 129 मत पडे़, वहीं शकुंतला देवी को 54 और वीना कुमारी को 24 मिले, जबकि 3 मत नोटा को पडे़। वार्ड 3 से श्वेता ने 54 मतों से विजयी घोषित हुईं। वार्ड 4 में कुल 296 मत डाले गए, जिनमें योग राज को सर्वाधिक 190 मत मिले, जबकि कैलाश कुमार को 104 और नोटा को 2 मत पड़े। वार्ड 4 से योगराज 86 वोटों से विजयी रहे। वार्ड 5 में कुल 236 वोट डले, जिनमें राकेश कुमार को 134 मत मिले, जबकि विजय कुमार को 82, शिव कुमार 16 तथा नोटा को 4 मत पड़े। वार्ड 5 से राकेश कुमार 52 वोटों से विजयी रहे। वार्ड 6 में कुल 368 मत डाले गए, जिनमें 306 मत निर्मला देवी को और 59 मत सुमन कुमारी को मिले, जबकि 3 ने नोटा को चुनना अच्छा समझा। वार्ड 6 से निर्मला देवी 247 मतों से विजयी रहीं। इसके अलावा वार्ड 7 में कुल 272 मत पड़े, जिनमें रेनू राणी को सर्वाधिक 106 मत पडे़, जबकि को किरण सुर्यल 105, रेखा कुमारी को 60 तथा 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 7 से रेनू राणी विजयी घोषित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *